*ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय में मनाया स्वतंत्रता दिवस*
स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर ज़ेवियर इंस्टिट्यूट ऑफ़ सोशल सर्विस (XISS), रांची के ह्यूमन रिसोर्स मैनेजमेंट (HRM) विभाग के छात्रों ने ब्रज किशोर नेत्रहीन बालिका विद्यालय, बडगइ, रांची में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया।
कार्यक्रम की शुरुआत नेत्रहीन छात्रों के जोशपूर्ण मार्च पास्ट और ध्वजारोहण से हुई। इसके बाद सांस्कृतिक कार्यक्रम में देशभक्ति गीत, कविता और नृत्य प्रस्तुत किए गए। जिन्होंने यह साबित कर दिया कि असली दृष्टि आँखों से नहीं, दिल और आत्मा से आती है।
समापन के क्षणों में बच्चों की खिलखिलाहट और आत्मविश्वास ने यह संदेश दिया कि अंधकार में भी अगर विश्वास और हौसला हो, तो मन की रोशनी राह दिखाने के लिए पर्याप्त होती है।