टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 15.08.2025 को धुर्वा स्थित वाई. एम. सी. ए. पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस दौरान वाई एम सी ए पब्लिक स्कूल धुर्वा में 79वा स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
इस दौरान खबर मन्त्र और एबीएन के मुख्य संपादक श्री एन के मुरलीधर ने राष्ट्रीय ध्वज को फहराया । इस मौके पर स्कूली छात्र छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता का संदेश दिया। छात्रों ने अपनी गीतों, भाषण आदि प्रस्तुतियों के माध्यम से सभी को भाव विभोर कर दिया।