Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

हजारीबाग : झड़प मामले में 33 से ज्यादा लोगों पर केस

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
हजारीबाग : झड़प मामले में 33 से ज्यादा लोगों पर केस
विज्ञापन

हजारीबाग में झड़प मामले में 330 से अधिक लोगों के खिलाफ प्राथमिकी, नई कोयला खनन परियोजना को लेकर हुआ था बवाल 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। झारखंड के हजारीबाग जिले में ग्रामीणों, राष्ट्रीय ताप विद्युत निगम (एनटीपीसी) के अधिकारियों और प्रशासन के बीच झड़प के सिलसिले में 250 अज्ञात व्यक्तियों सहित 335 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है। पुलिस ने यह जानकारी दी।  

झड़प में 12 लोग घायल हुए थे 

पुलिस ने बताया कि मंगलवार को एक नयी कोयला खनन परियोजना पर बैठक के दौरान असहमति के बाद हुई झड़प में कम से कम 12 लोग घायल हो गये थे। बरकागांव के अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) पवन कुमार ने बताया कि प्राथमिकी क्षेत्राधिकारी (सीओ) मनोज कुमार ने दर्ज कराई है। एसडीपीओ ने बताया कि घटना की जांच चल रही है और तदनुसार कार्रवाई की जायेगी। 

अधिकारियों ने बताया कि यह बैठक भूमि अधिग्रहण और मुआवजे जैसे मुद्दों पर चर्चा के लिए बुलायी गयी थी, क्योंकि एनटीपीसी बादाम में नयी कोयला खनन परियोजना शुरू करने वाली है। ग्रामीणों के एक वर्ग ने दावा किया था कि बैठक का स्थान अंतिम समय में बदल दिया गया था। अधिकारियों ने बताया कि हजारीबाग के उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह और पुलिस अधीक्षक अंजनी अंजन ने बुधवार को घटनास्थल पर मौजूद हैं और स्थिति अब नियंत्रण में है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,295