Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखंड : स्वतंत्रता दिवस पर मंत्रियों को मिली झंडोत्तोलन की जवाबदेही

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
झारखंड : स्वतंत्रता दिवस पर मंत्रियों को मिली झंडोत्तोलन की जवाबदेही
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। झारखंड सरकार ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर विभिन्न जिलों में झंडोत्तोलन के लिए मंत्रियों की जिम्मेदारी तय कर दी है। मौके पर राज्य के अलग-अलग जिलों में तिरंगा फहराने और स्वतंत्रता दिवस समारोह को भव्य बनाने के लिए मंत्रियों को जिम्मेदारी सौंपी गयी है। सरकार ने जिला प्रशासन को समारोह की तैयारियों के लिए आवश्यक निर्देश भी जारी किए हैं। 

मंत्रियों को सौंपे गये जिले 

राज्य सरकार ने निम्नलिखित मंत्रियों को विभिन्न जिलों में झंडोत्तोलन की जिम्मेदारी दी है: 

  • राधाकृष्ण किशोर : डालटेनगंज (पलामू) 
  • दीपक बिरुआ : चाईबासा (पश्चिमी सिंहभूम) 
  • चमरा लिंडा : गुमला 
  • संजय प्रसाद यादव : गोड्डा 
  • इरफान अंसारी : जामताड़ा 
  • हफीजुल हसन : देवघर 
  • दीपिका पांडेय सिंह : पाकुड़ 
  • योगेंद्र प्रसाद : बोकारो 
  • सुदिव्य कुमार सोनू : गिरिडीह 
  • शिल्पी नेहा तिर्की : लोहरदगा 

जिला प्रशासन को निर्देश 

झारखंड सरकार ने सभी जिला प्रशासनों को स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय और उत्साहपूर्ण तरीके से आयोजित करने के लिए निर्देश दिये हैं। इनमें झंडोत्तोलन, सांस्कृतिक कार्यक्रम और अन्य समारोहों की व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है। साथ ही, सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने और आम जनता की सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया गया है। 

स्वतंत्रता दिवस की तैयारियां जोरों पर 

राज्य सरकार ने स्वतंत्रता दिवस को भव्यता के साथ मनाने के लिए सभी तैयारियां शुरू कर दी हैं। रांची सहित सभी जिलों में सरकारी भवनों, स्कूलों, और सार्वजनिक स्थानों पर तिरंगा फहराने की तैयारियां की जा रही हैं। विभिन्न जिलों में सांस्कृतिक कार्यक्रम, परेड, और स्वतंत्रता सेनानियों को सम्मानित करने जैसे आयोजन भी होंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 85,509