Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश में गयी सूर्या हांसदा की जान

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश में गयी सूर्या हांसदा की जान
विज्ञापन

एनकाउंटर में ढेर हुआ भाजपा नेता सूर्या हांसदा 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, गोड्डा। जिले के ललमटिया के घने जंगल और ऊबड़-खाबड़ पहाड़ी इलाके में शनिवार को गोलियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। पुलिस और कुख्यात मामलों में फरार चल रहे भाजपा नेता सूर्या हांसदा के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें सूर्या ढेर हो गया। उसके शव पर कई गोली के निशान मिले हैं। सूत्रों के मुताबिक, सूर्या हांसदा के खिलाफ कई संगीन आपराधिक मामले दर्ज थे और वह महीनों से पुलिस की पकड़ से बाहर था। 

10 अगस्त को देवघर से गिरफ्तारी के बाद उसने ललमटिया जंगल में छिपाये हथियारों की जानकारी दी। जैसे ही पुलिस टीम बरामदगी के लिए पहुंची, सूर्या ने पुलिस का हथियार छीनकर भागने की कोशिश की। पुलिस ने जवाबी फायरिंग में उसे ढेर कर दिया। मौके से एक हथियार भी बरामद किया गया। 

मुठभेड़ की खबर फैलते ही इलाके में सनसनी फैल गयी। बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर उमड़ पड़े। हालात काबू में रखने के लिए पुलिस ने मौके पर कैंप कर दिया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं हुआ है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 46,795