Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 32
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

एदलहातू में 50 लाख रंगदारी के लिए पत्थर से जानलेवा हमला

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
एदलहातू में 50 लाख रंगदारी के लिए पत्थर से जानलेवा हमला
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजधानी रांची के एदलहातू में काफी दिनों की शांति के बाद माफिया गिरोह एक बार फिर से सक्रिय हो गया है। यहां हर रोज नया माफिया गिरोह पैदा हो रहा है। ताजा मामला देवी मंडप के सामने की है, जहां लोहरदगा के पूर्व विधायक स्व कमल किशोर भगत की पत्नी नीरू शांति भगत अपनी चाची ननकी भगत की जमीन पर स्थानीय ठेकेदार मनीष कुमार पांडेय की मदद से दुकान, मकान और चहारदीवारी का निर्माण करवा रही थी। 

खुद कमल किशोर भगत के छोटे भाई अनिल भगत ने पहले अपनी चाची और भाभी से रुपये मांगे। वहां बात न बनता देख वह ठेकेदार मनीष पर लगातार पचास लाख रुपये के लिए दबाव बनाने लगा, जिसे देने में मनीष ने असमर्थता जतायी। मंगलवार को रोज की तरह जब मनीष उक्त स्थल पर निर्माण कार्य करवाने पहुंचे तो देखा कि अनिल भगत अपने कुछ सहयोगियों के साथ निर्माणाधीन मकान को जेसीबी से तोड़ रहे हैं। 

पूछने पर अनिल और उनके सहयोगियों ने मनीष को पकड़कर जेसीबी वाले से कहा कि जेसीबी इसपर चढ़ा दो। इसके साथ उनके गले से सोने की चेन छीन ली। साथ ही पत्थर, सरिया, ईंट, पत्थर एवं डंडों से उन पर जानलेवा हमला किया। फिलहाल ठेकेदार मनीष सदर अस्पताल में बेहद गंभीर अवस्था में भर्ती हैं। 

नीरू शांति भगत और मनीष कुमार पांडेय ने बरियातू थाना में कार्रवाई को लेकर आवेदन दिया गया है। उन्होंने त्वरित पड़ताल हुए कानूनी कार्रवाई की मांग की है। अब देखना दिलचस्त होगा कि बरियातू थाना पुलिस इस नये पनपते माफिया राज को कैसे कुचलती है।

विज्ञापन