Breaking News
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

खूंटी का मिशन नंबर वन लॉन्च

खूंटी का मिशन नंबर वन लॉन्च
विज्ञापन

उपायुक्त ने पंचायतों को दी स्पीड और डेटा की चुनौती 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, खूंटी/ रांची। पंचायत उन्नति सूचकांक (पीएआई-1.0) में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान हासिल करने वाला खूंटी जिला अब नंबर वन बनने की तैयारी में जुट गया है। उपायुक्त आर रॉनिटा ने जिले के सभी पंचायतों से विकास कार्यों में तेजी लाने और उपलब्धियों को समय पर पोर्टल पर दर्ज करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सही और अद्यतन डेटा ही जिले की असली ताकत है, जिससे खूंटी को अगली बार शीर्ष स्थान दिलाया जा सकता है। 

गोल्डन पैलेस सभागार में आयोजित जिलास्तरीय प्रसार कार्यशाला का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। स्वागत भाषण में जिला पंचायती राज पदाधिकारी डॉ शिशिर कुमार सिंह ने बताया कि उत्कृष्ट कार्य और सही रिकॉर्डिंग की बदौलत खूंटी ने यह उपलब्धि हासिल की। उन्होंने पंचायत स्तर पर पारदर्शी और समयबद्ध डेटा अपलोडिंग पर जोर दिया। 

कार्यक्रम में उपायुक्त ने पंचायत उन्नति सूचकांक पुस्तक का विमोचन किया और कहा कि यह सूचकांक केवल रैंकिंग का पैमाना नहीं है, बल्कि विकास की दिशा तय करने का एक रोडमैप है। उन्होंने मुखिया, जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों से पीएआई 2.0 के लिए सामूहिक प्रयास करने की अपील की। इस अवसर पर कर्रा और तोरपा प्रखंड के बीडीओ, लोधमा मुखिया सहित कई अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 6,108