Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 15
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

...और भरभराकर गिर गया हजारीबाग का बभनवे पहाड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
...और भरभराकर गिर गया हजारीबाग का बभनवे पहाड़
विज्ञापन

हजारीबाग में भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़ का हिस्सा; इलाके में मची अफरातफरी 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, हजारीबाग। झारखंड के कई जिलों में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब पहाड़ों पर भी दिखने लगा है। हजारीबाग जिले के प्रसिद्ध बभनबे पहाड़ का एक हिस्सा सोमवार को तेज बारिश के कारण भूस्खलन से भरभराकर गिर गया। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी तरह की जनहानि नहीं हुई। 

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, पिछले कई दिनों से जारी मूसलाधार बारिश ने पहाड़ की मिट्टी को कमजोर कर दिया था, जिसके चलते चट्टानें दरक कर नीचे आ गयींं। इस दौरान आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी। पहाड़ का गिरते हुए का एक वीडियो भी सामने आया है। तस्वीरों को देखकर अनुमान लगाया जा सकता है कि मंजर कैसा रहा होगा। जिस वक्त पहाड़ गिर रहा था, वहां से कुछ दूरी पर दो बाइक में तीन से चार युवक सड़क पर खड़े हुए थे। युवकों ने पहाड़ के गिरते हुए का वीडियो अपने मोबाइल फोन पर कैद कर लिया। 

लाइव रिकॉर्ड वीडियो में एक दम से पहाड़ भरभराकर गिरते हुए देख जिला प्रशासन ने घटना के बाद लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। खासकर पहाड़ों की तलहटी में बसे घरों और जर्जर मकानों में रह रहे लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने का निर्देश दिया गया है। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ दिनों तक भारी बारिश की चेतावनी जारी की है, जिससे भूस्खलन का खतरा और बढ़ सकता है। 

अपील : पहाड़ों की तरफ से जाने से बचें 

बारिश के मौसम को देखते हुए प्रशासन ने लोगों आम लोगों को सलाह दी है कि वो ऐसे वक्त में पहाड़ों की तरफ जाने से बचें। क्योंकि बारिश में पहाड़ों में मिट्टी का कटाव बढ़ जाता है, जिसकी वजह से पहाड़ों के गिरने का खतरा और अधिक बढ़ जाता है।

विज्ञापन