अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन और तस्करी जोरों पर बड़े पैमाने पर हो रहा है अवैध कोयला कारोबार
एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट और पत्र के माध्यम से हमेशा अवगत करते आ रहा है। उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा कि अंगारपथरा ओपी क्षेत्र में अवैध कोयला उत्खनन खुलेआम हो रहा है। अवैध कोयला तस्करी चरम सीमा पर है। अवैध कोयला उत्खनन कर कोयला को जमा कर के रात्रि में कोयला को ट्रकों में लोड कर अवैध भट्ठे में भेजने का खेल जारी है।
अभी कुछ दिन पहले ही कतरास के केसरगढ़ में अवैध कोयला खनन के दौरान चल धंसने से कई मजदूरों की मौत हो गयी थी, लेकिन फिर भी अवैध कोयला खनन रूकने का नाम ही नहीं ले रहा है। फिर से कोई बड़ी घटना घटने की आशंका जतायी जा रही है। अगर समय रहते अवैध कोयला कारोबार पर रोक नहीं लगाया गया, तो फिर से बड़ी घटना घट सकती है।
अवैध कोयला खनन से बीसीसीएल और राजस्व को काफी नुकसान का सामना करना पड़ रहा है। कोयला माफिया तो खुद अवैध खनन से करोड़पति बनते जा रहे हैं। मजदूरों को चंद पैसों की लालच देकर उनकी जान को जोखिम में डालते हैं।
इस अवैध कोयला कारोबार से थाना प्रभारी की भी छवि धूमिल करने का प्रयास करते आ रहे हैं। उन्होंने अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की है, ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके और बीसीसीएल की संपत्ति लूटने से बच सके।