Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची : युवक की हत्या बाद भारी बवाल, जमकर तोड़फोड़

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
रांची : युवक की हत्या बाद भारी बवाल, जमकर तोड़फोड़
विज्ञापन
  • रांची में 29 साल के व्यक्ति की गोली मारकर हत्या
  • गुस्साए लोगों ने जमकर काटा बवाल; आरोपी के घर में की जमकर तोड़फोड़

टीम एबीएन, रांची। रांची के भट्टी चौक के पास रविवार को पुरानी रंजिश के चलते 29 साल के एक व्यक्ति की कथित तौर पर गोली मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मृतक की पहचान साहिल उर्फ कुरकुरे के रूप में हुई है। उसने बताया कि दिनदहाड़े व्यक्ति की गोली मारकर हत्या की गई, जिससे इलाके में दहशत फैल गई है। 

हिंदपीढ़ी पुलिस थाने के प्रभारी सुनील कुमार कुशवाहा ने बताया, कुरकुरे को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन गोली लगने से उसकी मौत हो गयी। मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि उक्त इलाके के ही तीन-चार लोगों ने कुरकुरे की हत्या की है।

पुलिस ने बताया कि उन्होंने इस मामले में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। इस बीच, घटना के बाद गुस्साए स्थानीय लोगों ने मुख्य आरोपी के घर में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,091