Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने किया गुरूजी को नमन...

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी टीवी नरेंद्रन ने किया गुरूजी को नमन...
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, नेमरा, गोला, रामगढ़। पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्मृति - शेष दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी को टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी श्री टीवी नरेंद्रन ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन एवं विधायक कल्पना सोरेन से आज नेमरा, रामगढ़ स्थित पैतृक आवास में टाटा स्टील के सीईओ एवं एमडी श्री टीवी नरेंद्रन ने मुलाकात कर पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद स्मृति - शेष दिशाेम गुरु शिबू सोरेन जी को भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी। 

मौके पर उन्होंने कहा कि   हम गुरुजी के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। उनका जीवन सेवा, समर्पण और सद्भावना का अद्वितीय उदाहरण रहा है। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में धैर्य एवं साहस दें। हम सभी उनके योगदान और स्मृतियों को सदैव अपने हृदय में संजोए रखेंगे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 35,286