Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

असम के सीएम सरमा को फंसाने की कोशिश की जा रही है : बाबूलाल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
असम के सीएम सरमा को फंसाने की कोशिश की जा रही है :  बाबूलाल
विज्ञापन
  • BJP अध्यक्ष मरांडी का आरोप, बोले- असम CM सरमा को फंसाने की हुई साजिश

टीम एबीएन, रांची। झारखंड भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने शनिवार को झारखंड के एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी पर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पुलिस अधिकारी ने असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा को साजिश के तहत फंसाने की कोशिश की थी। 

उन्होंने दावा किया कि झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान अधिकारी ने किसी व्यक्ति को दो बार दिल्ली और गुवाहाटी भेजने के लिए पैसे दिए थे। मरांडी ने कहा कि इस मामले का जल्द ही सबूतों के साथ खुलासा करेंगे। साथ ही उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा कि ये गतिविधियां उनकी जानकारी में थी क्या?

उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी, क्या ये सारे घिनौने कृत्य आपकी जानकारी में हो रहे थे या अनजाने में? आपको आगे आकर इस पर स्पष्टीकरण देना चाहिए।

मरांडी ने कहा कि ऐसा अधिकारी जो पद और पैसे के लालच में देश के किसी प्रतिष्ठित पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ इतना घिनौना कृत्य और षड्यंत्र रच सकता है और बुरे समय में मुख्यमंत्री के खिलाफ भी वैसा ही कदम उठा सकता है।

मरांडी ने यह भी आरोप लगाया कि इन्हीं लोगों ने हेमंत सोरेन की गतिविधियों का विस्तृत विवरण तैयार कर सैकड़ों शिकायत पत्र विभिन्न स्थानों पर भेजे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री को सलाह दी कि इस मामले की राज्य एजेंसियों से गहराई से जांच कराएं।

असम CM सरमा की प्रत

इस घटनाक्रम पर प्रतिक्रिया देते हुए, असम के मुख्यमंत्री ने गुवाहाटी में कहा कि वह कथित साज़िश के बारे में बाबूलाल मरांडी से बात करेंगे। एक कार्यक्रम से इतर सरमा ने कहा, हां, दो महिलाएं मेरे कार्यालय आई थीं और उनमें से एक असमिया थी। वे संदिग्ध तरीके से बात कर रही थीं, लेकिन मैंने उनके साथ वैसे ही व्यवहार किया जैसे मैं आम जनता के साथ करता हूं और उन्हें वापस भेज दिया।

जब पूछा गया कि क्या यह उन्हें हनीट्रैप में फंसाने की कोशिश थी, तो सरमा ने कहा कि उन्हें यह मामला राजनीतिक साजिश लगता है, व्यक्तिगत कारणों से नहीं। मुख्यमंत्री ने कहा कि मैं आज रात उनसे (मरांडी) बात करूंगा और विस्तृत जानकारी लूंगा।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 36,203