- अखिलेश यादव 12 अगस्त को जायेंगे नेमरा, सीएम सोरेन करेंगे मुलाकात
टीम एबीएन, रांची। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, पूर्व मुख्यमंत्री और सांसद अखिलेश यादव 12 अगस्त को झारखंड पहुंचेंगे। वे दिवंगत पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिशोम गुरु शिबू सोरेन को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के पैतृक गांव नेमरा जायेंगे।
स्थानीय सपा नेता रंजन यादव ने बताया कि अखिलेश यादव का निजी विमान 12 अगस्त को सुबह 11:30 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट, रांची पहुंचेगा। वहां से 11:45 बजे वे सड़क मार्ग से नेमरा रवाना होंगे। नेमरा में वे शिबू सोरेन के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे, परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना देंगे।