- झारखंड में दो मालगाड़ी आपस में टकराई, 10 ट्रेनों को किया गया रद्द
एबीएन न्यूज नेटवर्क, सरायकेला खरसावां। जिला के चांडिल रेलवे स्टेशन के पास दो मालगाड़ी आपस में टकरा गयी। इस घटना में चालक दल के कुछ सदस्यों को हल्की चोट आयी है। दोनों मालगाड़ी के चालक का इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।
दोनों को हल्की चोट आयी है। इस घटना के कारण चांडिल मुरी रेल लाइन पूरी तरह ठप हो गई है। इस घटना के कारण 10 ट्रेनों को रद्द कर दिया गया है। करीब 20 ट्रेनें प्रभावित हुई है। जिन ट्रेनों को टाटानगर से रद्द किया गया है।
उनमें शालीमार तंबाराम एक्सप्रेस, बक्सर टाटा एक्सप्रेस, दुर्ग आरा साउथ बिहार एक्सप्रेस, पटना टाटा वंदे भारत ट्रेन, भुवनेश्वर आनंद विहार साप्ताहिक ट्रेन, टाटा कटिहार और कटिहार टाटा, अमृतसर टाटा, पुरी आनंद विहार ट्रेनों को टाटानगर में रद्द कर दिया गया है। ये सभी ट्रेन अलग-अलग जगह पर रोक दी गई है।