Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

चाईबासा : आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के लिए दो जवान घायल

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
चाईबासा : आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के लिए दो जवान घायल
विज्ञापन

झारखंड में आईईडी विस्फोट में सीआरपीएफ के 2 जवान घायल, इलाज के लिए हवाई मार्ग से लाया जा रहा रांची 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, पश्चिमी सिंहभूम। चाईबासा में संवर्धित विस्फोटक उपकरण (आईईडी) में विस्फोट से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के कम से कम दो जवान घायल हो गये। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना एशिया के सबसे घने जंगलों में से एक सारंडा जंगल में जराइकेला के पास मानके इलाके में दोपहर के समय तब हुई जब सीआरपीएफ के जवान तलाश अभियान संचालित कर रहे थे। 

दोनों जवान सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन से हैं। एक अधिकारी ने कहा, उन्हें बेहतर इलाज के लिए हवाई मार्ग से रांची ले जाया जा रहा है। तलाश अभियान अब भी जारी है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 49,093