Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

शहादत दिवस पर जयराम महतो ने किया शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का आवरण

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
शहादत दिवस पर जयराम महतो ने किया शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा का आवरण
विज्ञापन

झारखंड अलग आंदोलन में शहीद निर्मल महतो का अहम योगदान : देवेंद्रनाथ महतो 

विशाल बाइक रैली के साथ सोनाहातु जाडेया मोड़ में प्रतिमा अनावरण 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, सोनाहातु/ रांची। झारखंड अलग आंदोलन के महानायक शहीद निर्मल महतो का 38वां शहादत दिवस आज पूरे प्रदेश में मनाया गया। झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने विशाल बाइक रैली सह आदमकद प्रतिमा अनावरण किया।

भीषण बारिश के बाद भी लोगों के काफी भीड़ देखने को मिली। बरसात से भींगते हुए कार्यक्रम में लोग डटे रहे। सोनाहातु जाडे़या मोड़ में सांस्कृत गीत-संगीत के साथ विधिवत् तरीके से प्रतिमा का अनावरण डुमरी विधायक जयराम कुमार महतो, देवेंद्रनाथ महतो एवं भूमि दाता करम सिंह महतो ने संयुक्त रूप से किया। 

संगठन पदाधिकारियों ने विशाल बाइक रैली झारखंड मेला मैदान सोनाहातु से प्रारंभ कर पुराना ब्लॉक आॅफिस, थाना मैदान, जामुदाग मोड एवं तेलवारी मोड़ होते हुए कार्यक्रम स्थल जाडेया मोड़ पहुंचे। बाइक रैली में वाहनों की भारी काफिला होने से ट्रैफिक स्थिति के नियंत्रण में पुलिस प्रशासन लगातार बने रहे। 

प्रतिमा अनावरण के उपरांत श्रद्धांजलि संबोधन में टाईगर जयराम महतो ने कहा कि जिस तरह से देश की आजादी में भगत सिंह की कुबार्नी को भुलाया नहीं जा सकता है। ठीक उसी तरह से झारखंड अलग आंदोलन में शहीद निर्मल महतो का शहादत अमिट है। निर्मल महतो जी के कथनानुसार आज सदन में सवाल पूछने पर सरकार को तकलीफे हो रही है। सरकार जवाब देने की जिम्मेदारी से पीछे हट रहे हैं। 

वही संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने संबोधन में कहा कि शहीदों की कभी मृत्यु नहीं होती है उनके सोच व विचार हमेशा लोगों के बीच में जीवित रहता है। शहीद निर्मल महतो जी के नक्शे कदम पर आज हम हर अन्याय व क्षेत्रीय अधिकार के लिए लगातार संघर्षरत हैं। 

बताते चलें कि आज के कार्यक्रम के दौरान फुलेश्वर बैठा, दमयंती मुंडा, मनोज यादव, गुना भगत, बिहारी महतो, विनोद स्वांसी, समुद्र पाहन, लीलावती देवी पंचम एक्का, आलोक उरांव, लीलावती देवी, जलेश्वर मार्शल, राजू महतो, चंदन रजक आदि कई वरीय पदाधिकारी व हजारों की भीड़ रही।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 48,101