एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। महुदा-बोकारो मार्ग पर अवैध लोहा का कारोबार खुलेआम चल रहा है। वहीं दूसरी ओर पुटकी, केंदुआ, करकेंद बड़े पैमाने पर अवैध लोहा कारोबार चल रहा है। महुदा में वरुण का सिंडिकेट, पुटकी में अवैध गोदाम चला रहे मियां जी, केंदुआ में पारस वर्मा, तो करकेंद में वरुण का अवैध लोहा कारोबार चल रहा है।
लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट कर कार्रवाई की मांग की है।