Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मारवाड़ी सम्मेलन की महिलाओं ने सैनिकों को बांधी राखी

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
मारवाड़ी सम्मेलन की महिलाओं ने सैनिकों को बांधी राखी
विज्ञापन

अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन, रांची शाखा ने नामकुम एवं  धुवां कैंप में दो जगह पर सैनिकों के साथ रक्षाबंधन पर्व मनाया 

टीम एबीएन, रांची। अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन रांची शाखा ने 124 इन्फेंट्री ब्रिगेड नामकुम में समिति की बहनों ने अधिकारी गण एवं 100सैनिक भाइयों के साथ ही कर्नल आशुतोष कुमार की पत्नी अदिति शर्मा को एवं ब्रिगेडियर प्रदीप सेनगुप्ता की पत्नी रमा सेन गुप्ता  एवं अन्य बहनों को भी तिलक लगाकर लुंबा बांधे। सभी सैनिक भाइयों को तिलक लगाकर उनकी कलाई पर रक्षा सूत्र बांध कर मंगल कामना की। हर्ष उल्लास से राखी के इस पावन त्यौहार को मनाया गया। बहनों ने भाइयों का मुंह मीठा कराया और लड्डू का डब्बा  एवं पौधे दिये। 

133 बटालियन केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल धुर्वा कैंप में सैनिक भाइयों को सभी बहनों द्वारा राखी बांधकर रक्षाबंधन का पर्व मनाया गया। सभी बहनें एवं सैनिक भाई इस पर्व को मना कर प्रफुल्लित एवं गदगद हो गये। उर्मिला पाड़िया ने रक्षाबंधन पर बहुत ही सुंदर गीत गाये। राखियां बंधवाते समय सैनिक भाइयों की आंखे नम हो गयी। कई सैनिक भाई कह रहे थे कि उन्होंने कई सालों से अपनी बहनों से राखियां नहीं बंधवायी। 

वे अपनी ड्यूटी पर कभी हिमाचल पर रहते हैं तो उनकी राखियां कश्मीर पहुंच जाती है और कश्मीर पर रहते हैं तो राखियां लद्दाख पहुंच जाती है। उन तक राखियां पहुंच ही नहीं पाती। कई सारे सैनिक भाइयों ने अपने मन के विचार व्यक्त किये। और कामना की कि हम बहने इसी तरह हर साल ने राखी बांधते रहे। 

इस कार्यक्रम में कैंप के  दीपक कुमार सिंह कमांडेंट 133, भवानी प्रताप यादव 21, मृत्युंजय कुमार, शांति भूषण तिर्की और समिति की निवर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरा बथवाल, निवर्तमान राष्ट्रीय सचिव रूपा अग्रवाल, गीता डालमिया अलका सरावगी नैना मोर मधु सराफ, मंजू  केडिया रीना सुरेखा,  उर्मिला पाड़िया,  बबीता नाथ सरिया सीमा टाटिया मीना अग्रवाल, सुनीता सरावगी, सरिता अग्रवाल, कलावती अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, सीमा पोद्दार, संगीता गोयल,  देवी मोदी, करुणा अग्रवाल, मीरा टिंबडेवाल, सरोज चिरानिया, लक्ष्मी पाटोदिया, शशि डागा, प्रीति अग्रवाल, विद्या अग्रवाल, ममता बूबना, शिखा बिरला, नेहा तुलस्यान, कुसुम पटवारी, सीमा खेमका, सुशीला गाड़ोदिया, प्रीति पोद्दार छाया अग्रवाल मीरा लक्ष्मी पाटोदिया करुणा बगल, रितु मोदी, उषा नर्सरिया, मीरा टिबरेवाल इन सब बहनों का सहयोग रहा। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी रीना सुरेखा (8825383669) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 47,279