Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

गुरूजी पंचतत्व में विलीन, सीएम हेमंत ने दी मुखाग्नि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
गुरूजी पंचतत्व में विलीन, सीएम हेमंत ने दी मुखाग्नि
विज्ञापन
  • पंचतत्व में विलीन हुए शिबू सोरेन, पैतृक गांव में बड़े बेटे हेमंत सोरेन ने दी मुखाग्नि

टीम एबीएन, रांची। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और झारखंड आंदोलन के प्रणेता शिबू सोरेन को मंगलवार को उनके पैतृक गांव नेमरा में पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। 

उनके बड़े पुत्र और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें मुखाग्नि दी। अंतिम संस्कार से पूर्व गुरुजी को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। आकाश में तीन राउंड फायरिंग कर उन्हें सलामी दी गई। नेमरा नदी के तट पर स्थित शवदाह स्थल पर हजारों की संख्या में लोग और समर्थक उनके अंतिम दर्शन को पहुंचे।

मुखाग्नि से ठीक पहले मौसम ने भी भावुक पल में साथ दिया। अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई, लेकिन श्रद्धांजलि देने पहुंचे लोग भीगते हुए भी वहां डटे रहे। समर्थकों और कार्यकर्ताओं ने श्रद्धा और समर्पण की मिसाल पेश की। 

अंतिम संस्कार स्थल पर झामुमो के केंद्रीय उपाध्यक्ष व पूर्व मंत्री बैद्यनाथ राम, कांग्रेस विधायक राजेश कच्छप, विधायक नमन विकसल कांगड़ी, विधायक अनूप सिंह समेत कई गणमान्य नेता मौजूद रहे। मुखाग्नि के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त किया और पिता को अंतिम विदाई दी।

नेमरा गांव से करीब पांच किलोमीटर पहले ही गाड़ियों की लंबी कतार लग गई। अंतिम यात्रा में शामिल होने जा रहे कई लोग घंटों तक जाम में फंसे रहे। प्रशासन द्वारा यातायात नियंत्रित करने के प्रयास किए गए, लेकिन भारी भीड़ के कारण व्यवस्था प्रभावित रही।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 81,401