Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 181
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

पीपल का विशाल पेड़ गिरा बीच सड़क में ,लोहरदगा पेशरार सड़क अवरूद्ध

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
पीपल का विशाल पेड़ गिरा बीच सड़क में ,लोहरदगा पेशरार सड़क अवरूद्ध
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। लगातार हो रहे बारिश से किस्को प्रखंड के बेटहट हेसापीढ़ी गांव में स्थित सरना स्थल का पूजनीय पीपल का विशाल पेड़ जड़ सहित उखड़ कर सड़क पर गिर गया। जिससे लोहरदगा पेशरार सड़क पूरी तरह अवरुद्ध हो गया है। 

पेड़ के सड़क में गिरने से पूरा सड़क बंद हो गया है जिससे पैदल लोग भी सड़क मार्ग से गुजर नहीं पा रहे है। बताते चले के इस सड़क से कई गांव के ग्रामीण जिला मुख्यालय आने जाने का कार्य करते है। ग्रामीणों ने प्रखंड प्रशासन से जल्द से जल्द सड़क से पेड़ हटवाने की मांग की है।

विज्ञापन