टीम एबीएन, रांची। गुरूजी के निधन पर बरही विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक राम लखन सिंह ने संवेदना जतायी है। उन्होंने कहा कि साधारण से असाधारण व्यक्तित्व के धनी, झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक दिशोम गुरु संघर्ष और जनहित के कार्यों के चलते राज्य तथा देश व्यापी छाप छोड़ने वाले झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री वर्तमान राज्यसभा सांसद माननीय शिबू सोरेन जी के आकस्मिक में निधन से मर्माहत हूं। ईश्वर शोक संतप्त परिवार को इस दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। मैं उन्हें श्रद्धा सुमन चढ़ाता हूं तथा श्रद्धा से शीश झुकाता हूं।