Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लायंस क्लब ऑफ रांची द्वारा भव्य महारुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लायंस क्लब ऑफ रांची द्वारा भव्य महारुद्राभिषेक कार्यक्रम का आयोजन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। लायंस क्लब ऑफ रांची के तत्वावधान में रांची क्लब परिसर में सोमवार को एक अत्यंत भक्तिमय और आध्यात्मिक वातावरण में महारुद्राभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। इस विशेष अवसर पर कुल 11 जोड़ियों ने भगवान शिव की पूजा-अर्चना करते हुए विधिवत रुद्राभिषेक किया। कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ हुई, जिसमें कुशल पंडितों ने वैदिक विधि से समस्त अनुष्ठान संपन्न कराया।

श्रद्धालु युगलों ने संकल्प लेकर गंगाजल, दूध, दही, शहद, घृत, बेलपत्र, भस्म एवं विभिन्न सुगंधित पुष्पों द्वारा भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। समस्त वातावरण हर हर महादेव और ॐ नमः शिवाय के जयघोष से गुंजायमान हो उठा। कार्यक्रम के चेयर पर्सन लायन निर्मल कुमार मानपुरिया ने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक एवं आध्यात्मिक चेतना का विस्तार करना था। 

उन्होंने कहा कि सावन मास में शिव पूजा का विशेष महत्व होता है, और यह आयोजन न केवल धार्मिक दृष्टिकोण से बल्कि सामूहिक सहभागिता की भावना को भी मजबूत करता है। इस अवसर पर क्लब के सदस्यों सहित शहर के कई गणमान्य नागरिक, महिलाएं, युवा एवं वरिष्ठजन भी उपस्थित रहे। रुद्राभिषेक के पश्चात सभी भक्तों के बीच भोले बाबा का प्रसाद वितरित किया गया। उपस्थित जनसमुदाय ने प्रसाद ग्रहण कर स्वयं को पुण्य का भागी माना।

योजना के अंत में सभी सदस्यों ने शिव आरती में भाग लिया और सामूहिक रूप से शिव स्तुति का पाठ कर वातावरण को और भी पवित्र बना दिया। लायंस क्लब ऑफ रांची के अध्यक्ष दिलीप बंका ने कहा इस तरह के धार्मिक और सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भविष्य में भी किया जाएगा, जिससे समाज में सेवा, सद्भावना और संस्कारों का संचार होता रहे। 

कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष दिलीप बंका, लायन सिद्धार्थ मजूमदार, लायन राजेश मोर, लायन राजेश चौधरी, लायन बीके गडयान, लायन मनीष गाड़ोदिया, लायन अजय सकुजा, लायन अजय अग्रवाल, लायन ओम प्रकाश अनुज सहाय, अनिल गोयल, निर्मल मानपुरिया आदि ने भरपूर सहयोग किया। उक्त जानकारी ​निर्मल मानपुरिया (94701 79300) ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,255