Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

कांटा टोली में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गयी श्रद्धांजलि

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
कांटा टोली में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गयी श्रद्धांजलि
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। महाजनी प्रथा के खिलाफ उग्र आंदोलन करने वाले, झारखंड मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष व वर्तमान में संस्थापक अध्यक्ष , अलग झारखंड निर्माण के लिए आंदोलन की विगुल फूंकने वाले झारखंड आंदोलनकारी, पूर्व सांसद, पूर्व केंद्रीय मंत्री, तीन बार झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री, राज्यसभा सांसद 81 वर्षीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सोमवार 4 अगस्त 2025 को दिल्ली के सर गंगाराम में अस्पताल में  निधन हो गया। 

शोक सूचना मिलने के बाद झारखंड प्रदेश जमीअतुल कुरैश के प्रदेश अध्यक्ष सह झारखंड आंदोलनकारी मुजीब कुरैशी की अध्यक्षता में कांटा टोली कुरेशी मुहल्ला स्थित दिशोम गुरु शिबू सोरेन सभागार में 2 मिनट मौन रख श्रद्धांजलि दी गयी। इस मौके पर मुजीब कुरैशी ने बताया कि यही वह स्थान है जहां पर 90 के दशक में दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड आंदोलन के लिए यहां पर आए थे और हम लोगों के साथ बैठकर विचार विमर्श किए थे उस दौरान मैं भी गुरु जी के साथ युवा नेता के रूप में सक्रिय था।

इस मौके पर जमीयतुल कुरैश पंचायत कांटा टोली  के सदर  गुलाम गौस कुरैशी पप्पू, महासचिव प्रवेज कुरैशी,  नायब सदर  अफरोज, गुलाम जावेद, तसलीम, शहीद, आदिल कुरैशी, मुमताज कुरैशी, तजमुल कुरैशी, इरफान कुरैशी, फेकू,फैजान, छोटन मुनाज, शफीक, बशीर, बुधन, बारिक, सदाम कुरैशी (मिट्ठू), अनवारुल, समीम कुरैशी, टीपू सहित सैकड़ों लोगों ने श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 83,033