Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति ने नए पदाधिकारीयों को दी बधाई, गोपाल मुरारका अध्यक्ष बने

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति ने नए पदाधिकारीयों को दी बधाई, गोपाल मुरारका अध्यक्ष बने
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के संयोजक श्री गोपाल मुरारका के श्री श्याम मित्र मंडल रांची के अध्यक्ष, समिति के सहसंयोजक अशोक कुमार लाडिया मंडल के उपाध्यक्ष, समिति के सहसंयोजक मनोज कुमार खेतान मंडल के कोषाध्यक्ष एवं समिति के सदस्य रोहित कुमार अग्रवाल मंडल के प्रचार मंत्री, समिति के सदस्य राजेश कुमार ढांढनिया मंडल के कार्यकारिणी सदस्य चुने जाने पर श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के सदस्यों ने हर्ष व्यक्त करते हुए सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।

श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने सबों को बधाई देते हुए कहा है कि श्री श्याम प्रभु की अनुपम कृपा से रांची की प्रमुख धार्मिक संस्था श्री श्याम मित्र मंडल के प्रमुख पदों पर सुशोभित होना बहुत से खुशी की बात है।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया है कि मंडल के नये अध्यक्ष श्री गोपाल मुरारका के नेतृत्व में श्री श्याम मित्र मंडल और अधिक ऊंचाइयों को छूएगा तथा श्री श्याम प्रभु की सेवा, सामाजिक कार्य और भक्तिमय आयोजनों में नई ऊर्जा के साथ कार्य करेगी, तथा वे सामूहिक सहभागिता के साथ धार्मिक और सामाजिक समरसता को और अधिक मजबूत करेंगे।

बधाई देने वालों में-हरिशंकर परशुरामपुरिया, ललित कुमार पोद्दार, रवि चौधरी, संजय परशुरामपुरिया, प्रवीण सिंघानिया, विष्णु चौधरी, हेमंत जोशी, आनंद चौधरी, प्रदीप अग्रवाल, प्रमोद परशुरामपुरिया, अमित शर्मा, संजय सर्राफ, नवीन डोकानियां, निकुंज पोद्दार, सूरज लोधा, सहित अन्य सदस्यगण शामिल है। उक्त जानकारी श्री श्याम ध्वजा पदयात्रा समिति के प्रवक्ता सह मीडिया प्रभारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,420