Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने किया शोक संवेदना व्यक्त

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने किया शोक संवेदना व्यक्त
विज्ञापन

*प्रेस विज्ञप्ति*

*वरिष्ठ पत्रकार हरिनारायण सिंह के निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन ने किया शोक संवेदना व्यक्त*

*उनके पत्रकारिता में गहराई सच्चाई और संवेदनशीलता का अद्वितीय समन्वय था: सुरेश चंद्र अग्रवाल*

झारखंड के वरिष्ठ पत्रकार, निर्भीक कलमकार और लोकप्रिय दैनिक आजाद सिपाही के संपादक हरिनारायण सिंह के आकस्मिक निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गहरा शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। उनके निधन पर झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल, महामंत्री विनोद कुमार जैन एवं संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता संजय सर्राफ ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि  हरिनारायण सिंह न केवल एक पत्रकार थे, बल्कि झारखंड आंदोलन के सशक्त स्वर भी थे। उन्होंने अपनी निर्भीक एवं सटीक लेखनी के माध्यम से सामाजिक मुद्दों को प्रभावशाली ढंग से उठाया। वे समाचारों को केवल प्रस्तुत नहीं करते थे, बल्कि उनके माध्यम से जनमानस को जागरूक करते थे। उनके लेखों ने कई बार नीतियों को दिशा देने का कार्य किया है। उनके पत्रकारिता में गहराई, सच्चाई और संवेदनशीलता का अद्वितीय समन्वय था। उन्होंने अनेक वर्षों तक पत्रकारिता के उच्च मानकों को कायम रखा और नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए मार्गदर्शक की भूमिका निभाई। उनके निधन से पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, बल्कि झारखंड के सामाजिक और बौद्धिक जगत के लिए भी एक गहरा आघात है। उन्होंने जिन विषयों को अपनी कलम से उठाया, वे आज भी प्रासंगिक हैं।
शोक संवेदना व्यक्त करने वालों में- वरीय उपाध्यक्ष ललित कुमार पोद्दार, पवन पोद्दार, राजेंद्र केडिया, सुमेर सेठी, मनोज कुमार चौधरी, कौशल राजगढ़िया, अनिल कुमार अग्रवाल, प्रमोद सारस्वत, सुरेश सोंथालिया, सुभाष पटवारी, सज्जन पाड़िया,निर्मल बुधिया, कमलेश संचेती आदि शामिल हैं। उक्त जानकारी 



  • झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के संयुक्त महामंत्री सह प्रवक्ता
विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 82,271