टीम एबीएन, रांची। फेडरेशन आफ झारखंड चैंबर आॅफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के नव पदस्थापित श्रमायुक्त राजीव रंजन विक्रम से शिष्टाचार भेंट कर उन्हें पदभार ग्रहण करने पर व्यापार जगत की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मौके पर विभाग से संबंधित विभिन्न समस्याओं और सुझावों पर विस्तृत चर्चा हुई। नये श्रम कानूनों को लेकर जागरूकता कार्यशाला आयोजित करने के चैंबर के आग्रह पर श्रमायुक्त ने शीघ्र ही कार्यक्रम आयोजित करने का आश्वासन दिया।
उक्त जानकारी चैंबर महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने दी। प्रतिनिधिमंडल में श्रम एवं ईएसआईसी उप-समिति के चेयरमैन प्रमोद सारस्वत और संतोष अग्रवाल शामिल थे। उक्त जानकारी महासचिव आदित्य मल्होत्रा और प्रवक्ता सुनिल सरावगी ने दी।