टीम एबीएन, रांची। विश्व हिंदू परिषद् के द्वारा सिद्धि विनायक बैंक्विट हॉल रांची रोड में विहिप का तीन दिवसीय कार्यसमिति बैठक का समापन हुआ। इस बैठक में विहिप के झारखंड प्रांत के सभी जिलों के विहिप, बजरंग दल, मातृ शक्ति, दुर्गा वाहिनी तथा सभी आयाम के प्रांत, जिला के कार्यकर्ता की बैठक में शामिल हुए। इस बैठक में मुख्य वक्ता के रूप में विहिप के केंद्रीय मंत्री सह केंद्रीय संपर्क प्रमुख अंबरीष सिंह ने सभी कार्यकर्त्ता को संबोधित करते हुए कहा कि विश्व हिंदू परिषद् की स्थापना जिस प्रकल्पना के साथ हुई थी। उसपर हम कहां खड़े हैं उसकी चिंतन करने का समय है इसकी परिकल्पना की दृष्टि को समझना है।
विश्व के अनेक देश में अनेकों आक्रमण हुए जिसमें भारत भी है परंतु बहुत सारे देश मानचित्र दिखते तो हैं परंतु वहां की सभ्यता पूर्ण रूप से समाप्त हो गयी है। परंतु भारत का और हिंदू का संस्कार, संस्कृति, चार धाम यात्रा आज भी है। हमारे पूर्वजों ने जीवन मूल्य की लड़ाई लड़ी कुछ लोग जागरण कर रहे थे कुछ लोग लड़ाई लड़ रहे थे। हमारे संस्कार मंदिर के कारण गौ, गंगा, अर्चक, परिवार व्यवस्था के कारण हमारी पहचान बची रही। उन्होंने कहां की लड़ाई पहले भी होती थी परंतु हिंदू हिंदू थे उनकी पद्धति एक थी।
विश्व हिंदू परिषद् की स्थापना हिन्दू हिन्दू के रुप में रहे इसके लिए हुई। हमारी गलती के कारण विहिप की स्थापना हिंदू समाज की अजेय शक्ति खड़ी करने के लिए हुई है। उन्होंने कहा कि अगर हिंदू सशक्त होगा तो पूरे विश्व का कल्याण होगा जीवन मूल्यों की प्राण प्रतिष्ठा होगी इसका उदाहरण कोरोना कल में पूरे विश्व ने देखा। परिषद स्थापना के 2 वर्ष बाद हिंदू सम्मेलन हुआ जिसमें एक मंच पर सभी संत आये। हिन्द्व: सोदरा: सर्वे का मंत्र इस बैठक से निकाल कर आया। जन्म के आधार पर भेद भाव नहीं हो ऐसी समाज की स्थापना करना हमारा मुख्य कार्य हैं।
संपूर्ण विश्व में देखा महाकुंभ में 68 करोड़ हिंदू एकत्र हुए जिसमें कोई जाति नहीं थी, कोई राज्य नहीं था इन सबसे ऊपर उठकर सिर्फ हिंदू थे। बैठक में प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत ने अध्यक्षीय संबोधन किया। प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र ने मंच संचालन तथा नवीन दायित्वों की घोषणा की। बैठक का समापन संगठन की पद्धति के अनुसार पूर्णता मंत्र के साथ संपन्न हुआ।
बैठक में केन्द्रीय मंत्री सह केन्द्रीय विशेष संपर्क प्रमुख अंबरीष, प्रांत अध्यक्ष चंद्रकांत रायपत, प्रांत संगठन मंत्री देवी सिंह, प्रांत मंत्री मिथिलेश्वर मिश्र, प्रांत सहमंत्री राम नरेश सिंह, प्रांत सहमंत्री मनोज पोद्दार, प्रांत संयोजक बजरंग दल रंगनाथ महतो, प्रांत मातृ शक्ति प्रमुख दीपा रानी कुंज, प्रांत विशेष संपर्क प्रमुख अरविंद सिंह, प्रांत सामाजिक समरसता प्रमुख कृष्ण कुमार झा, प्रांत सेवा प्रमुख अजय अग्रवाल, प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन, प्रांत धर्माचार्य प्रमुख जुगल किशोर, प्रांत धर्म प्रसार संजय चौरसिया, प्रांत बाल संस्कार प्रमुख शशि शर्मा, प्रांत सहसंयोजक बजरंग दल जनार्दन पांडेय, प्रांत सेवा सहप्रमुख मनोज चंद्रवंशी, प्रांत सेवा सहप्रमुख विनय गुप्ता, प्रांत दुर्गा वाहिनी सहप्रमुख कीर्ति गौरव, प्रांत सत्संग प्रमुख रंजन कुमार सिन्हा, देवेंद्र गुप्ता, धर्म प्रसार सहप्रमुख सचिदानंद, बजरंग दल महाविद्यालय सह प्रमुख प्रमुख अमर प्रसाद, रामगढ़ जिला मंत्री छोटू गुप्ता, भगीरथ पोद्दार दानिश पटेल, अनामिका श्रीवास्तव एवं अन्य प्रांत, जिला एवं प्रखंड के दायित्ववान पदाधिकारी, कार्यकर्त्ता उपस्थित रहे। उक्त जानकारी विश्व हिंदू परिषद् के प्रांत प्रचार प्रसार प्रमुख प्रकाश रंजन (9334433338) ने दी।