Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने किया पौधरोपण का कार्यक्रम

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने किया पौधरोपण का कार्यक्रम
विज्ञापन

एक- एक पेड़ लगाना, एक-एक जीवन बचाने के बराबर : सज्जन पाड़िया  

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन ने पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए पुंदाग रांची स्थित श्री राधा कृष्ण प्रणामी मंदिर परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया। इस आयोजन के अंतर्गत मंदिर परिसर में आम, अमरूद रंग-बिरंगे करोटन, मोर पंख के पौधे सहित 25 से भी अधिक फलदार एवं छायादार पौधों का रोपण किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य न केवल पर्यावरण को संरक्षित करना था, बल्कि समाज में वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता फैलाना भी था। 

वृक्ष लगाने से जहां पर्यावरण शुद्ध होता है, वहीं आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु और हरित वातावरण की सौगात मिलती है। इस अवसर पर सम्मेलन के जिलाध्यक्ष सज्जन पाड़िया ने कहा कि प्रकृति हमें बिना कुछ मांगे बहुत कुछ देती है, अब समय आ गया है कि हम भी प्रकृति के लिए कुछ करें। एक-एक पेड़ लगाना, दरअसल एक-एक जीवन बचाने के बराबर है। 

उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे जीवन में कम से कम एक वृक्ष अवश्य लगाएं और उसका पालन-पोषण करें।कार्यक्रम का संचालन करते हुए जिला महामंत्री निर्मल बुधिया ने कहा कि यह पहल केवल एक दिन का आयोजन नहीं है, बल्कि मारवाड़ी सम्मेलन आने वाले समय में विभिन्न स्थानों पर लगातार ऐसे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा। इस पहल को जनआंदोलन का रूप देने का लक्ष्य रखा गया है। 

झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के प्रांतीय संयुक्त महामंत्री संजय सर्राफ ने कहा की रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन की यह पहल न केवल प्रशंसनीय है, बल्कि समाज के अन्य संगठनों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत है। यदि हर संस्था और नागरिक इसी भावना से आगे आए,तो झारखंड का हर शहर हरियाली से आच्छादित होकर एक आदर्श नगरी बन सकेगा। 

इस अवसर पर-रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के कोषाध्यक्ष कमलेश संचेती, पर्यावरण संयोजक किशन अग्रवाल, श्री कृष्ण प्रणामी सेवा धाम ट्रस्ट के उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद अग्रवाल, पदम् चंद्र जैन, महेश अग्रवाल, अरुण बाजोरिया,मधु जाजोदिया विशाल जालान, पवन पोद्दार, गोमती देवी, प्रभा देवी सहित कई सदस्य उपस्थित थे। उक्त जानकारी संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 10,123