पासवा के आह्वान पर पासवा के सोशल मीडिया को-आॅर्डिनेटर विशाल कुमार सिंह के नेतृत्व में रांची विश्वविद्यालय में वृक्षारोपण—वनस्पति विभाग में आम का पौधा रोपित
टीम एबीएन, रांची। हरियाली दिवस पर पासवा के आह्वान पर रांची विश्वविद्यालय के वनस्पति विज्ञान विभाग में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का नेतृत्व सोशल मीडिया कोआॅर्डिनेटर विशाल कुमार सिंह ने किया, जिसमें विभाग के शिक्षकों और शोधार्थियों ने मिलकर आम का पौधा रोपित किया।
पर्यावरण संरक्षण और हरित परिसर को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस पहल में विभागीय शिक्षकों—डॉ. लाडली रानी (सहायक प्राध्यापक एवं बायोटेक्नोलॉजी समन्वयक), डॉ. स्निग्धा कुमारी, डॉ. विनोद कुमार, डॉ. श्वेता नाग, डॉ. अनिता सिन्हा, डॉ. रूपा वर्मा और डॉ. एस.के. झा—की गरिमामयी उपस्थिति रही।
राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित सुश्री फलक फातिमा ने अपने संदेश में कहा, इस प्रकार की पहल समाज को नई दिशा देती है। पर्यावरणीय चेतना युवाओं में पैदा करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
कार्यक्रम का समन्वयन कर रहे विशाल कुमार सिंह ने कहा, पासवा का लक्ष्य है राज्यभर में 50 लाख पौधे लगाना। इस दिशा में यह आयोजन एक सार्थक और प्रेरणादायक शुरूआत है।
डॉ. अनिता सिन्हा ने कहा, हमारा विभाग सदैव ऐसे कार्यों को प्रोत्साहित करता है जो छात्रों में पर्यावरण के प्रति सजगता और जिम्मेदारी को बढ़ाएं।
शोधार्थी सृष्टि मुंडा ने कहा, यह केवल पौधा लगाने की क्रिया नहीं, बल्कि हमारी जिम्मेदारी का प्रतीक है। पर्यावरण के साथ जुड़ने का यह अनुभव बहुत प्रेरणादायक रहा।
शिल्पी कच्छप ने अपने विचार साझा करते हुए कहा, ऐसे आयोजनों से हमें प्रकृति के प्रति अपनी भूमिका समझने और निभाने का अवसर मिलता है।
इस अवसर पर सरस्वती केरकेट्टा और नेहा कुमारी ने भी वृक्षारोपण में सक्रिय भागीदारी निभाई। कार्यक्रम के अंत में यह निर्णय लिया गया कि भविष्य में भी इस तरह के वृक्षारोपण कार्यक्रम नियमित रूप से आयोजित किए जाएंगे, ताकि विश्वविद्यालय परिसर को अधिक हरित और स्वस्थ बनाया जा सके।