Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

झारखण्ड : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिरकर गंभीर, दिल्ली रेफर

झारखण्ड : शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में गिरकर गंभीर, दिल्ली रेफर
विज्ञापन

सुबह बाथरूम में फिसल कर गिरे, दिल्ली रेफर

टीम एबीएन, रांची। शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन बाथरूम में फिसलकर गंभीर रूप से घायल हो गए। इस संबंध में स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने सोशल मीडिया पर जानकारी दी। उन्होंने एक्स पर लिखा– हमारे साथी झारखंड के शिक्षा मंत्री श्री रामदास सोरेन जी की तबीयत अचानक बिगड़ गई है। 

बाथरूम में गिरने के कारण ब्रेन में गंभीर चोट और ब्लड क्लॉट हुआ है। उन्हें शीघ्र ही एयरलिफ्ट कर दिल्ली के अपोलो हॉस्पिटल भेजा जा रहा है। मैं लगातार संपर्क में हूं और उनकी स्थिति की निगरानी कर रहा हूं।

रामदास सोरेन के सिर और हाथ पर गंभीर चोटें आई हैं। उन्हें पहले जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत चिंताजनक बनी हुई है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 8,922