Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

केसरगढ़ में चाल धसने से दबे मजदूरों को निकलने में विफल हुई रेस्क्यु टीम

केसरगढ़ में चाल धसने से दबे मजदूरों को निकलने में विफल हुई रेस्क्यु टीम
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार से प्रधान मंत्री को पत्र लिखकर कहा कि बाघमारा क्षेत्र अंतर्गत बीसीसीएल ब्लॉक 2 के परियोजना के जमुनिया शिव मंदिर के समीप केसरगढ़ सी पैच में चाल धसने की घटने के कुछ दिन बीत जाने के बाद भी दबे मजदूरों की लाश अभी तक नहीं निकल पाया न ही तो चाल में दबे गरीब मजदूरों के आश्रितों को उचित मुआवजा भी नहीं दिया गया। 

आखिर इन कोयला माफियाओं को किनका बड़ा संरक्षण प्राप्त था कि हरेक जांच को लीपा पोती करने में सफल रहे जैसा कि एक ही बड़ा कोयला माफिया का नाम सामने आ रहा था उसका नाम चुनचुन गुप्ता था पर अभी तक इस बड़े कोयला माफिया पर न तो कोई एफआईआर हुआ न ही कोई कार्यवाई किया गया। 

इससे साफ प्रतीत होता है कि इस कोयला माफिया को बड़े आदमी का संरक्षण है तभी तो इस कोयला माफिया पर कोई कार्यवाई नहीं किया गया, इससे कोयला माफियाओं का मनोबल बढ़ते जा रहे है ओर क्षेत्र में खुलेआम बढ़ते जा रहा है कोयला का अवैध कारोबार कोयला माफियाओं को किसी का भय नहीं है। 

तभी तो इतना बड़ा दुर्घटना घटने के बाद भी कोई कार्यवाई नहीं हुआ जिससे कोयला माफियाओं का दिन पर दिन मनोबल बढ़ते जा रहा है इसलिए आप से अनुरोध है कि आप अपने स्तर से संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई करने का कृपा करेंगे तक भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,317