Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने सीएम हेमंत संग की कई विषयों पर चर्चा

विश्व बैंक के प्रतिनिधियों ने सीएम हेमंत संग की कई विषयों पर चर्चा
विज्ञापन

सीएम हेमंत सोरेन से विश्व बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, कई विषयों पर हुई गहन चर्चा 

टीम एबीएन, रांची। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से सोमवार को नई दिल्ली स्थित झारखंड भवन में विश्व बैंक के भारत प्रमुख आगस्टे तानो कौमे ने मुलाकात की। उनके साथ एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल भी मौजूद था। मुलाकात के दौरान आगस्टे तानो कौमे ने झारखंड में चल रही आर्थिक विकास योजनाओं और खासकर मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की तारीफ की। 

मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल को राज्य में ग्रामीण विकास, अक्षय ऊर्जा, पर्यटन, उत्पादन, कृषि, शिक्षा और प्राकृतिक संसाधनों के क्षेत्र में चल रहे कार्यों की जानकारी दी। इसके साथ ही निवेश की संभावनाओं पर भी चर्चा हुई। 

विश्व बैंक की टीम ने भारत में चल रही उनकी परियोजनाओं के अनुभव साझा किए और झारखंड सरकार को विकास योजनाओं की डिजाइन, क्रियान्वयन और निगरानी में सहयोग देने की इच्छा जतायी, ताकि राज्य के लोगों को इसका लाभ मिल सके। दोनों पक्षों ने बातचीत को आगे बढ़ाने पर सहमति जताई और तय हुआ कि रांची में एक संयुक्त कार्यशाला आयोजित की जाएगी, जिससे भविष्य में बेहतर सहयोग हो सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,656