एबीएन न्यूज नेटवर्क, बोकारो। झारखंड में बोकारो जिले के बोकारो स्टील सिटी और चास थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग घटनाओं के पांच आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बोकारो के पुलिस अधीक्षक हरविंदर सिंह ने आज यहां बताया कि बोकारो स्टील सिटी थाना क्षेत्र के सेक्टर 3 सी में 2 गुटों के बीच मारपीट की घटना की सूचना मिली थी।
पुलिस ने मौके से मनु भूमिहार एवं हर्षित कुमार को गिरफ्तार किया। इसके अलावा इसी मामले में पकड़े गए मुकुल ठाकुर के पास से पुलिस ने एक देसी लोडेड कट्टा और एक कारतूस एवं धारदार भुजाली भी बरामद किया है।