Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मां भद्रकाली सेवा संघ ने किया प्राचार्य महादेव प्रजापति को सम्मानित

मां भद्रकाली सेवा संघ ने किया प्राचार्य महादेव प्रजापति को सम्मानित
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी। मां भद्रकाली मंदिर परिसर इटखोरी में मां भद्रकाली सेवा संस्था द्वारा आयोजित नि:शुल्क कावरिया सेवा शिविर में झारखंड हाई कोर्ट रांची के अधिवक्ता पंकज कुमार सिन्हा अपनी धर्मपत्नी के साथ शामिल हुए। 

इटखोरी के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक मंदिर परिसर में मां भद्रकाली सेवा संघ पिछले 11 जुलाई से लगातार बाबाधाम जाने वाले और वहां से जलाभिषेक कर लौटने वाले कावरिया की निःशुल्क शिविर चला रहे हैं। 

बताते चलें कि संस्था के अध्यक्ष सूरज सिंह, उपाध्यक्ष आदित्य पासवान, सचिव निर्भय पाण्डे ने शहीद भगत सिंह उच्च विद्यालय झापा बिसनपुर के प्राचार्य महादेव प्रजापति को सम्मानित किया। मौके पर भास्कर प्रसाद सिंह, बिशेश्वर यादव, भद्रकाली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉक्टर  दुलार हज़ाम और मीडिया बंधु विशेष रुप से उपस्थित रहे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,642