टीम एबीएन, रांची। एस. आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल,पुंदाग के विद्यार्थियों ने समूह गान प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त करके विद्यालय का मान बढ़ाया।समूह गान प्रतियोगिता में कक्षा षष्ठ से द्वादश तक के विद्यार्थियों ने भाग लिया।
उक्त प्रतियोगिता भारत विकास परिषद के तत्वावधान में आयोजित की गई,जिसमें राँची के लगभग 12 लब्धप्रतिष्ठित शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों ने भाग लिया था।
प्राचार्य डॉ तापस घोष ने विजयी प्रतिभागियों को बधाई तथा शुभकामना देते हुए कहा कि अपनी सांस्कृतिक विरासत को आगे बढ़ाना एक सराहनीय कार्य है।उन्होंने उम्मीद जताई कि विद्यार्थी भविष्य में भी गायन के क्षेत्र में अनेक महत्त्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल करके अपने अभिभावकों तथा विद्यालय का नाम रोशन करेंगे।