Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रांची सिटीजन फोरम के गठन के 3 वर्षों के अंदर जुड़े रांची के 13232 सदस्य : दीपेश निराला

रांची सिटीजन फोरम के गठन के 3 वर्षों के अंदर जुड़े रांची के 13232 सदस्य : दीपेश निराला
विज्ञापन
  • कृष्ण सिंह कॉलोनी, गुरुद्वारा गली में हुई रांची सिटीजन फोरम के पदाधिकारियों और वार्ड 15 के लोगों की बैठक
  • रांची के 53 वार्ड क्षेत्रों में फैली है अव्यवस्था, रांची नगर निगम हो मुस्तैद और जिस प्रकार टैक्स लेने में है नंबर 1 उसी प्रकार सुविधा देने में बने नंबर 1
  • दशमेश अपार्टमेंट के सामने नाली का पानी बह रहा है खुले सड़क पर

टीम एबीएन, रांची। रांची रेलवे स्टेशन के निकट वार्ड 15 अंतर्गत कृष्ण सिंह कॉलोनी, गुरुद्वारा गली स्थित होटल सीनेट में रांची सिटीजन फॉर्म के पदाधिकारियों और वार्ड 15 के स्थानीय निवासियों की एक बैठक अध्यक्ष दीपेश निराला की अध्यक्षता में संपन्न हुई।

 जिसमें वार्ड 15 के उपस्थित लोगों ने जाम नाली, बदहाल टूटे गड्ढे युक्त सड़कों की स्थिति, अनियमित कचरा उठाव की समस्या, खराब पड़े स्ट्रीट लाइट, दशमेश अपार्टमेंट के सामने जाम नाली के वजह से नाली का कचरा युक्त जल का सड़क में बहने से फैल रहा प्रदूषण और डेंगू तथा मलेरिया के संक्रमण के खतरे सहित दर्जनों समस्याओं से फोरम की पदाधिकारियों को अवगत कराया और बताया कि वे लोग घर से नहा धोकर पूजा के लिए गुरुद्वारा आते हैं, लेकिन सड़क में नाली का पानी बहने से उसके संपर्क में आ जाते हैं और उसके बाद गुरुद्वारा प्रवेश करते हैं, जिस कारण उनको काफी परेशानी हो रही है, जबकि यह क्षेत्र होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ यूजर टैक्स देने में भी अव्वल है।

विभिन्न वार्ड से आए फोरम के पदाधिकारियों ने भी इसी प्रकार अपने-अपने वार्ड की समस्याएं साझा की जिसका जल्द समाधान निकालने की जरूरत है रांची नगर निगम को, क्योंकि पूरे झारखंड में रांची नगर निगम टैक्स लेने में अव्वल है और सबसे अधिक टैक्स कलेक्शन रांची नगर निगम में होता है, तो हम मांग करते हैं कि यह सुविधा देने में भी नंबर 1 हो और उसी अनुरूप काम करें, क्योंकि यह राजधानी रांची का नगर निगम है। 

इस अवसर पर रांची सिटीजन फोरम ने अपने सदस्यों की सदस्यता की समीक्षा करते हुए हुए पाया कि दिनांक 07 अगस्त, 2022 को गठित हुए रांची सिटीजन फोरम के कुल 53 वार्ड क्षेत्रों से अब तक 13232 सदस्य जुड़ चुके हैं और फोरम का सभी 53 वार्ड में 53 व्हाट्सएप ग्रुप के माध्यम से लोग चर्चा, संवाद और जागरूकता के काम में अपनी सहभागिता निभा रहे हैं। फोरम ने रांची शहरी क्षेत्र के आम जनमानस से अपील की है कि वह भी रांची सिटीजन फोरम से जुड़े और वे व्हाट्सएप नंबर 8002830808 पर सदस्य के रूप में जुड़ने के लिए संपर्क कर सकते हैं, फोरम की सदस्यता निःशुल्क है। 

उक्त बैठक में अध्यक्ष दीपेश निराला, उपाध्यक्ष उमाशंकर सिंह, सचिव रेणुका तिवारी, कोषाध्यक्ष विनोद जैन बेगवानी, संयुक्त सचिव हरीश नागपाल और संतोष मृदुला, सहित वार्ड 5 के संयोजक मनीष बक्शी, वार्ड 14 के संयोजक प्रवीण प्रसाद, वार्ड 9 के संयोजक शेखर कुमार, वार्ड 7 के संयोजक रंजय कुमार पाठक, और वार्ड 15 से अरविंदर सिंह खुराना, राजेंद्र प्रसाद कुनार, सरबजीत सिंह, इंद्रजीत सिंह, सतनाम सिंह राजपाल, हरमीत सिंह, हरदीप सिंह, और रंजीत सिंह राजपाल, यूटीडी सम्मिलित हुए।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,873