एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। केसरगढ़ा में अवैध खनन के दौरान चल धसने के बाद कई मजदूरों की मौत हो गई। अभी तक दबे मजदूरों को बाहर नहीं निकाला गया। बीसीसीएल के पास इतने आधुनिक मशीन रहने के बाद भी सिर्फ जेसीबी से खुदाई कर टाइमपास किया जा रहा है और जांच के नाम पर खानापूर्ति की जा रही है।
कोयला माफिया चुनचुन के संरक्षण में चलाया जा रहा था कोयला का अवैध खनन। अभी तक मजदूरों को इंसाफ नहीं मिला है न ही मजदूरों के परिवार को उचित मुआवजा दिया गया है, जिसको लेकर अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने ट्वीट किया है।
उन्होंने लिखा कि मजदूरों के उचित मुआवजा ओर मजदूरों को इंसाफ दिलाने के लिए ट्विट और पत्र के माध्यम से हमेशा आवाज उठाते रहे हैं, लेकिन अभी तक कार्रवाई नहीं होना दुर्भाग्य पुन: की बात है।