Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

रीना महतो के निधन पर डाटमदा गांव में हुई श्रद्धांजलि सभा

रीना महतो के निधन पर डाटमदा गांव में हुई श्रद्धांजलि सभा
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। राजकीय मध्य विद्यालय, टाटीसिलवे की प्रभारी प्रधानाध्यापिका श्रीमती रीना महतो के असामयिक निधन पर उनके पैतृक गांव डाटमदा, बुंडू में रविवार को एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर ग्रामीणों, सहकर्मी शिक्षकों, छात्रों , समाजसेवियों और जनप्रतिनिधियों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

सभा की शुरुआत उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर एवं दो मिनट के मौन रखकर की गई, जिसके बाद लोगों ने उनके सरल, समर्पित एवं प्रेरणादायक व्यक्तित्व को याद किया। डा धनेश्वर मेहता  ने कहा कि रीना महतो एक कुशल शिक्षिका ही नहीं, बल्कि समाजसेवा और बच्चों की शिक्षा के प्रति समर्पित थीं। उनके निधन से शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

सभा में विद्यालय के शिक्षकगण, शिक्षिका , ग्रामीण महिलाएं, सामाजिक कार्यकर्ता और विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोग उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में रीना महतो के दिखाए मार्ग पर चलने और उनके अधूरे कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। श्रद्धांजलि सभा के अंत में रीना महतो की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई और उनके परिजनों को इस कठिन समय में संबल देने की कामना की गई।

इस अवसर पर मुख्य रूप से कुरमाली भाषा परिषद् के अध्यक्ष डा राजाराम महतो, ज्ञानेश्वर सिंह, सिदाम महतो, अधिवक्ता एवं पत्रकार मृत्युंजय प्रसाद, डॉ नीना महतो, डा  एच एन सिंह,पोखलाल महतो, प्रदीप महतो, रामवृक्ष महतो, गौरांग महतो, मधुमिता, डा श्रुति मेहता, सत्यनारायण महतो,अशोक महतो, लालटू महतो, मनोरंजन माहली,इमरान अहमद, तपन कुमार महतो, परितोष महतो समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 9,298