Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एस. आर.डीएवी. पुंदाग में विजय दिवस समारोह

एस. आर.डीएवी. पुंदाग में विजय दिवस समारोह
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। एस.आर. डीएवी. पब्लिक स्कूल, पुंदाग में विजय दिवस  पर कारगिल के वीर सैनिकों के शौर्य और बलिदान को याद किया गया।विद्यालय के नन्हें - मुन्ने बच्चों ने नृत्य नाटिका के माध्यम से वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की।साथ ही उन्होंने फैंसी ड्रेस में भाग लेते हुए भारत के महापुरुषों तथा वीर सैनिकों की वेश - भूषा धारण करके उनके जीवन के तप - त्याग को याद किया।

प्राचार्य डॉ तापस घोष ने छोटे - छोटे विद्यार्थियों की प्रतिभा की भूरि -भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार के कार्यक्रमों के माध्यम से बच्चों में देशभक्ति जगाई जा सकती है।उन्हें देश सेवा की प्रेरणा दी जा सकती है।

उन्होंने कहा कि विजय दिवस हर भारतीय को गर्व से भर देता है और यह संदेश देता है कि देश की सुरक्षा में हमारे सैनिक अपना सर्वस्व लुटाने को तैयार रहते हैं। इसलिए उनके प्रति भी हमारे हृदय में सम्मान की भावना होनी चाहिए।हमें भी अपने स्तर से देश की सेवा करनी चाहिए। उक्त समारोह में प्राचार्य , शिक्षक, शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।राष्ट्रगान के साथ सभा समाप्त हुई।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,896