Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

जेएलकेएम कल करेगा फार्मेसी काउंसिल में धरना-प्रदर्शन : देवेंद्रनाथ महतो

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
जेएलकेएम कल करेगा फार्मेसी काउंसिल में धरना-प्रदर्शन : देवेंद्रनाथ महतो
विज्ञापन

निबंधक व सदस्यों में झारखंडियों को मनोनीत करने की मांग 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड स्टेट फार्मेसी काउंसिल में नियम संगत झारखंडी सदस्यों को नामित करने की मांग तेज हो रही है। नियम के विरुद्ध गैर झारखंडी व गैर सरकारी पदाधिकारियों के चयन होने से विवाद लगातार बढ़ती जा रही है। 

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा कल बुधवार को फार्मेसी काउंसिल कार्यालय बरियातू के समक्ष धरना प्रदर्शन करेगा। संगठन के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्रनाथ महतो ने आज सामूहिक प्रेस वार्ता करते हुए कहा कि पत्राचार करने के बाद विभागीय अवर सचिव से मुलाकात कर अनियमितता की विस्तृत जानकारी साझा की है। फिर भी सरकार की उदासीनता लगातार बरकरार है। जिससे स्वास्थ्य विभाग में भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रही है। 

ससमय छात्रों के सुचारू शिक्षण संचनालन नहीं हो पा रहा है। साथ ही श्री महतो ने कहा कि आंदोलन की संपूर्ण तैयारी कर लिया गया है। विभागीय व प्रशासनिक सूचनार्थ दे दिया गया है। बताते चलें कि वर्तमान निबंधक सह सचिव का कार्यकाल 13 अप्रैल 2025 को ही समाप्त हो गया है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,690