राष्ट्रपति का 31 जुलाई से 1 अगस्त तक झारखंड दौरे को लेकर मुख्य सचिव की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक
टीम एबीएन, रांची। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 31 जुलाई से एक अगस्त तक दो दिवसीय दौरे पर देवघर, रांची और धनबाद पहुंच रही हैं। इस दौरान देवघर एम्स के पहले दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगी।
वहीं धनबाद में आइआइटी (आइएसएम) के दीक्षांत समारोह में भी शामिल होंगी। उनके आगमन की तैयारियों को लेकर मंगलवार को मुख्य सचिव अलका तिवारी की अध्यक्षता में समीक्षा की गयी।