Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

एबीवीपी की महानगर सह मंत्री रोशनी मुंडा ने थामा आजसू का दामन

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
एबीवीपी की महानगर सह मंत्री रोशनी मुंडा ने थामा आजसू का दामन
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। आज दिनांक 21/7/2025 को अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) में आस्था व्यक्त करते हुए एबीवीपी की महानगर सह मंत्री रोशनी मुंडा ने एसएस मेमोरियल कॉलेज के परिसर में आजसू का दामन थामा। 

उन्होंने प्राथमिक सदस्यता लेते हुए कहा कि साल भर आजसू विश्वविद्यालय एवं कॉलेज में छात्र हित में काम करती है सड़क से सदन तक छात्रों की आवाज बनकर काम करती है। सुदेश महतो हमेशा छात्रों के हित की आवाज बनकर राज्य का नेतृत्व करते है। 

छात्र छात्राओं के सहयोग हेतु आजसू की हेल्प डेस्क एसएस मेमोरियल कॉलेज से प्रारंभ 

हेल्प डेस्क की शुरुआत प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा एवं ऋतुराज सहदेव ने भगवान बिरसा मुंडा एवं निर्मल महतो जी की चित्र पर माल्यार्पण से हेल्प डेस्क की शुरूआत किया। ओम वर्मा ने कहा कि आजसू सभी कॉलेजों एवं विश्विद्यालयों में हेल्प डेस्क लगाकर छात्र-छात्राओं के एडमिशन के समय आने वाली परेशानियों को हेल्प डेस्क के माध्यम से दूर किया जायेगा। 

आज के इस कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा, अजीत कुमार, ऋतुराज शहदेव, राजेश सिंह, रोशन नायक, अमन साहू, सक्षम झा, अभित, राज दुबे, प्रियांशु रंजन, रोशनी मुंडा, सौरभ यादव, सोनल झा, अफसार, आनंद इत्यादि उपस्थित थे। उक्त जानकारी अखिल झारखंड छात्र संघ (आजसू) के प्रदेश अध्यक्ष ओम वर्मा ने दी।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 44,744