एबीएन न्यूज नेटवर्क, लोहरदगा। वार्ड नंबर 8 स्थित आनंद सरस्वती बाल निकेतन स्कूल में महिला योग ग्रुप के तत्वावधान में सावन महोत्सव का आयोजन बहुत ही धूमधाम से हुआ। साथ ही साथ म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम की शुरूआत निवर्तमान वार्ड पार्षद श्रीमती अविनाश कौर के द्वारा एवं समस्त योगा ग्रुप की महिलाओं के द्वारा भगवान शिव के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की गयी।
इसके उपरांत महिलाओं के द्वारा अनेक कार्यक्रमो का आयोजन किया गया। गीत, संगीत एवं भजन का कार्यक्रम साथ ही साथ म्यूजिकल चेयर का भी आयोजन किया गया। म्यूजिकल चेयर में विनर संयुक्ता प्रजापति को निवर्तमान वार्ड पार्षद के हाथों पुरस्कृत किया गया।
इस आयोजन को लेकर निवर्तमान वार्ड पार्षद अविनाश कौन ने कहा की कॉलोनी की महिलाओं के द्वारा इस तरह का आयोजन करना बहुत ही अच्छी बात है और सावन का महीना हम लोगों की जिंदगी में काफी अहम माना जाता है। हम सभी के उज्जवल भविष्य की कामना करते हैं।
इस कार्यक्रम में निवर्तमान वार्ड पार्षद अविनाश कौर, संयुक्ता देवी, अमृता कौर, चाईना चौधरी, जयंती चौधरी, शोभा खत्री, सुमन देवी, उषा देवी, मीरा देवी, बिंदिया देवी, देवंती देवी, रूपा प्रसाद, प्रेरणा कुमारी, आस्था, ईशा कुमारी, प्रीति कुमारी, कीर्ति आदि अखौरी कॉलोनी एवं संजय गांधी पथ की महिलाएं शामिल थी।