Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

लातेहार : जंगली हाथी से दहशत में शहर के नागरिक

शेयर करें: WhatsApp Facebook X
लातेहार : जंगली हाथी से दहशत में शहर के नागरिक
विज्ञापन

वन विभाग से कार्रवाई की मांग 

एबीएन न्यूज नेटवर्क, लातेहार। झारखंड में ग्रामीण क्षेत्रों मे आये दिन हाथियों के झुंड आने और लोगों के घर फसल आदि के नुकसान की खबर आती रहती है, लेकिन अब हाथियों ने शहर की ओर रूख कर लिया है। लातेहार शहर में जंगली हाथी के प्रवेश से लोगों में दहशत का माहौल है।  

स्थानीय लोगों के अनुसार यह हाथी सबसे पहले शनिवार रात सबानो रोड में देखा गया। सुबह तकरीबन तीन बजे इसे लातेहार सब्जी मार्केट, सदर अस्पताल के पास बैठे हुए देखा गया। वहां सब्जी लेने आये एक व्यक्ति को उसने दौड़ा भी दिया। इसके बाद हाथी धर्मपुर पहुंचा। जहां यह पुराने पुलिस लाइन के पीछे शिव मंदिर और आंगनबाड़ी के पास देखा गया। कुछ लोगों ने बताया कि हाथी स्टेडियम की ओर भी गया था।  

फिलहाल, हाथी को नवोदय विद्यालय रोड, रेलवे स्टेशन समेत शहर के कई अलग अलग स्थानों पर देखा जा रहा है। शहर में हाथी के आने-जाने से नागरिकों में डर का माहौल है। लोग घरों से बाहर निकलने में डर रहे हैं। स्थानीय लोगों ने वन विभाग से हाथी को सुरक्षित तरीके से खदेड़ने और नियंत्रण में लेने की मांग की है।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 43,990