Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

मरांडी के टेम्पो-एम्बुलेंस के आरोप से सकते में सरकार

मरांडी के टेम्पो-एम्बुलेंस के आरोप से सकते में सरकार
विज्ञापन
  • जर्जर स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों को एम्बुलेंस नहीं, टेंपो से भेजा जा रहा रहा है। पूर्व CM मरांडी का आरोप 

टीम एबीएन, रांची। झारखंड में बदहाल स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमंत सोरेन सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि राज्य की हालत ऐसी हो गई है कि सड़क हादसे में घायल मरीज को एम्बुलेंस की जगह टेंपो से अस्पताल भेजा जा रहा है, और स्वास्थ्य मंत्री इसे उपलब्धि मानकर पीठ थपथपा रहे हैं।

मरांडी ने कहा कि जो मंत्री खुद अपनी पीठ थपथपाते फिर रहे हैं, उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की हालत बद से बदतर कर दी है। आए दिन ऐसी खबरें आती हैं कि गरीबों और ज़रूरतमंदों को सरकारी एम्बुलेंस नहीं मिल पा रही। इससे अधिक शर्मनाक स्थिति और क्या हो सकती है?

उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि यह केवल विज्ञापनों के जरिए अपनी छवि चमकाने में लगी है, जबकि जमीनी हकीकत कुछ और ही है। उन्होंने कहा कि एयर एम्बुलेंस का ढोल पीटने वाली सरकार में हालत यह है कि मंत्री और मुख्यमंत्री तक अपने या परिजनों का इलाज सरकारी अस्पतालों में करवाने का साहस नहीं कर पाते।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 11,748