झारखंड
भारत दर्शन के लिए रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन
ABN Bureau
•
03 Jan, 2022
1 Views
विज्ञापन
टीम एबीएन, कोडरमा। मलिकार्जुन ज्योतिर्लिंग एवं रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग यात्रा के साथ दक्षिण भारत दर्शन के लिए रेलवे के द्वारा स्पेशल ट्रेन चलाया जा रहा है। यह जानकारी आइआरसीटीसी पटना के क्षेत्रीय प्रबंधक राजेश कुमार और वीरय पर्यवेक्षक अरविंद कुमार चौधरी से सोमवार को प्रेसवार्ता में दी। उन्होंने बताया कि इंडियन रेलवे कैटरिंग टूरिज्म कॉरपोरेशन लिमिटेड भारत सरकार का उद्गम ने पर्यटकों की मांग पर कोडरमा होते हुए मलिकार्जुन एवं रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग दर्शन के साथ दक्षिण भारत दर्शन के लिए आस्था सर्किट स्पेशल पर्यटन ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इस ट्रेन के प्रतिदिन का किराया रुपया 900 प्रति व्यक्ति प्रतिदिन के दर से लिया जाएगा। यह ट्रेन 29 जनवरी को जयनगर से खुलेगी और मधुबनी दरभंगा, समस्तीपुर, मुजफ्फरपुर, हाजीपुर, पटना, बख्तियारपुर, बिहार शरीफ, राजगीर, गया, कोडरमा, धनबाद जंक्शन होते हुए रामेश्वरम, मदुरई, कन्याकुमारी, त्रिवेंद्रम, मल्लिकार्जुन, जगन्नाथ पुरी, सूर्य मंदिर ज्योतिर्लिंग आदि तीर्थ स्थलों का दर्शन कराते हुए 11 फरवरी को वापस लौटेगी। यह पूरी यात्रा 13 रात 14 दिन की होगी। इसका कुल किराया सभी कर सहित 13230 रुपये होगा। इस पर्यटन ट्रेन का पैकेज कोड- ईजेडबीडी 67 है। उपरोक्त तीर्थस्थल तीर्थयात्रियों के लिए कोरोना के निदेर्शों को पालन करते हुए दर्शन करने के लिए खुल चुका है।
यात्रा समावेश : इस यात्रा में पर्यटकों के लिए स्लीपर क्लास से यात्रा, शाकाहारी भोजन, घूमने के लिए बस, रहने के लिए धर्मशाला की व्यवस्था तथा प्रत्येक कोच में सिक्यूरिटी गार्ड, मास्क और सेनेटाइजर की उपलब्धता एवं टूर एस्कॉर्ट की व्यवस्था की गयी है। उन्होंने बताया कि बुकिंग के इक्षुक पर्यटक यात्रा संबंधी विस्तृत जानकारी एवं बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी बिस्कोमान टावर, चौथा तल्ला, पश्चिमी गांधी मैदान, पटना-1 या मोबाइल नंबर 9771440013 पर संपर्क कर सकते हैं। या आईआरसीटीसी के वेबसाइट पर जाकर बुकिंग कर सकते है।
विज्ञापन