एबीएन न्यूज नेटवर्क, देवघर। राजकीय श्रावणी मेले में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। अब तक 10 लाख से अधिक शिव भक्तों ने जलार्पण किया है। रोजाना 1 लाख से अधिक श्रद्धालु जलार्पण करने पहुंच रहे हैं।
इधर अब सावन का दूसरा सोमवार आने वाला है। प्रशासन सोमवारी की तैयारियों में जुट गया है। इस साल सावन में पिछले छह दिनों में 10 लाख 5 हजार 561 लाख श्रद्धालुओं ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में जलार्पण किया।
मेले में बाबा मंदिर की आय 67 लाख पार हो गयी है। दूसरी ओर बाबा मंदिर सहित विभिन्न विभागों की राजस्व वसूली के आंकड़े देखें, तो इस बार छह दिनों में प्रशासन की आय 4.15 करोड़ पार हो गयी है।