Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
लाइव: 6
होम ई-पेपर देश झारखंड खेल समाचार राज काज कानून व्यवस्था करियर बिजनेस वर्ल्ड हेल्थ विचार ज्ञान विज्ञान समाज वन और पर्यावरण मनोरंजन बिहार विज्ञापन
झारखंड

रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद हेतु एक मात्र उम्मीदवार सज्जन पाड़िया

शेयर करें: WhatsApp Facebook X Back to ePaper
रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद हेतु एक मात्र उम्मीदवार सज्जन पाड़िया
विज्ञापन

टीम एबीएन, रांची। रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के सत्र- 2025 -27 के अध्यक्ष पद के चुनाव हेतु एक उम्मीदवार सज्जन कुमार पाड़िया का नामांकन पत्र दाखिल हुआ। मुख्य चुनाव पदाधिकारी अशोक कुमार नारसरिया ने बताया कि नामांकन पत्र दाखिल करने का अंतिम तिथि आज 18 जुलाई अपराह्न 4 बजे तक था। शाम 5 बजे नामांकन पत्र जांच करने के बाद सज्जन कुमार पाड़िया की उम्मीदवारी वैध पाया गया। 

उम्मीदवारी की अंतिम सूची 20 जुलाई को जारी की जाएगी अशोक नारसरिया ने बताया कि आज सज्जन कुमार पाड़िया मारवाड़ी भवन कार्यालय मे रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष पद के उम्मीदवार हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया था।

मौके पर सहायक चुनाव अधिकारी प्रमोद सारस्वत तथा नंदकिशोर पाटोदिया, मनोज चौधरी, अमित जालान आदि उपस्थित थे। उक्त जानकारी रांची जिला मारवाड़ी सम्मेलन के प्रवक्ता संजय सर्राफ ने दी।

विज्ञापन