एबीएन न्यूज नेटवर्क, इटखोरी (चतरा)। इटखोरी के सुप्रसिद्ध ऐतिहासिक भद्रकाली मंदिर परिसर में मां भद्रकाली सेवा पिछले 11 जुलाई से लगातार बाबा धाम जाने वाले और बाबा धाम से बाबा बैद्यनाथ को जलाभिषेक कर लौटने वाले कांवरियों की सेवा के लिए निशुल्क शिविर चला रहे हैं। यहां पर आने वाले कांवरियों के प्रति पूरी निष्ठा और श्रद्धा के साथ ध्यान रखा जा रहा है। मां भद्रकाली सेवा संस्था सामाजिक उद्देश्यों के प्रति संवेदनशील होकर निरंतर अपने कार्य को अंजाम दे रही है।
इसी क्रम में संस्था के कार्यकारिणी समिति के सदस्यों ने इटखोरी प्रखंड विकास पदाधिकारी सोमनाथ बंकीरा और शिक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता बिशेश्वर यादव को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी ने मां भद्रकाली सेवा संस्था के किए जा रहे जनहित के पुनीत कार्यों की सराहना की।
मौके पर मां भद्रकाली सेवा संस्था के अध्यक्ष सुरज सिंह, उपाध्यक्ष आदित्य पासवान, कोषाध्यक्ष धिरज चंद्रवंशी, मुख्य सलाहकार संतोष केशरी, सचिव निर्भय पाण्डेय, संरक्षक कुंदन पासवान, शिवम सिंह, पारस शर्मा समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।