Breaking
ताज़ा समाचार लोड हो रहा है...
झारखंड

तेतुलमारी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहा है कोयला का अवैध कारोबार

तेतुलमारी क्षेत्र में बड़े पैमाने पर चल रहा है कोयला का अवैध कारोबार
विज्ञापन

एबीएन न्यूज नेटवर्क, धनबाद। अखिल भारतीय पिछड़ा वर्ग संघ के जिला अध्यक्ष रत्नेश कुमार ने झारखंड डीजीपी को पत्र लिखते हुए कहा कि तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत खास सिजुआ (एरिया- 4) 40 नंबर के अंतर्गत अवैध कोयले का कारोबार धड़ल्ले से चलाया जा रहा है। 

दूसरी ओर तेतुलमारी क्षेत्र अंतर्गत जनरल कुष्ठ अस्पताल से होकर गुजरने वाले पीसीसी सड़क मार्ग के किनारे चारदीवारी के भीतर अवैध रूप से कोयला भंडारण कर चलाया जा रहा कोयला का अवैध कारोबार। चारदीवारी के अंदर बड़े पैमाने पर कोयला डंप किया जा रहा है और अवैध कोयले के कारोबार को अंजाम दिया जा रहा है।

लेकिन फिर भी नहीं होता कोई कार्यवाई ओर इस अवैध धंधा में कुछ कोयला माफिया सीआईएफ की मिली भगत से अवैध कोयला कारोबार प्रशासन की आंखों में धूल झुक कर कोयला तस्करी को अंजाम दे रहे हैं। दिन के उजाले में कोयला भंडारण खुलेआम लूट की छूट जारी है और रात के अंधेरे मे अवैध कोयला ट्रको में लोड कर भट्टे में भेजने का सिलसिला जारी है। 

लेकिन फिर भी नहीं हो रहा कोई कार्रवाई। अगर जल्द ही इसपर रोक नहीं लगाया जाता है ऐसे ही खुलेआम कोयला तस्करी होती रहेगी और सरकार को चुनना लगते रहेंगे कोयला माफिया। इस अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की कृपा करेंगे ताकि भ्रष्टाचार पर अंकुश लग सके।

विज्ञापन

abnnews24

सच तो सामने आकर रहेगा

टीम एबीएन न्यूज़ 24 अपने सभी पाठकों और प्रेरणाश्रोतों का अभिनन्दन करता है। आपके सहयोग और विश्वास के लिए धन्यवाद।

विज्ञापन

© 2026 ABN News 24. All Rights Reserved.

कुल पाठक (Total Visitors): 30,191